डीडीसी मेंबर को परेशानी सुनात लोग
विजयपुर। डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे ने शुक्रवार को गांव कोठी का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की परेशानियों को सुना। कोठी गांव के ग्रामीणों ने शिल्पा देवी को बताया कि हमारी गलियों नालियों की खस्ता हालत है। इस कारण हम लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सबकी परेशानियों को सुनने के बाद डीडीसी सदस्य ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की परेशानियों को जल्द हल कर दिया जाएगा। इस मौके पर
उधम सिंह, प्रेम सिंह, कुलविंदर सिंह, काला जमोडिया, पंच तरसेम सिंह, सरपंच जसवीर सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे। संवाद