फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान निर्माण में सरकार की अनुमति गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। शिवसेना हिंदुस्तान की तरफ से विजयपुर में प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी के नेतृत्व में रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। गणेश ने कहा कि गांव की किसी भी खेत में या कहीं दो कमरे का निर्माण के लिए भी सरकार की अनुमति के लिए कहा गया है। यह गलत है। हम इसका विरोध करते हैं। दूसरी ओर सरकार किसानों का कुछ नहीं सोच रही, जिस प्रकार सरकार किसानों को एक कनाल का केवल 675 रुपये मुआवजा दे रही है। वह कम है, क्योंकि एक कनाल में किसान का कम से कम 3000 रुपये खर्च आता है। किसी भी खेती के लिए सरकार को चाहिए कि कम से कम एक कनाल का मुआवजा तीन हजार के करीब दिया जाए। इस दौरान सरकार का पुतला भी जलाया गया। इस दौरान अरनिया चेयरमैन बलवीर कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार, सोनू सैनी, मधु कुमारी, सुनीता देवी, सोनिया चौधरी, तृप्ता देवी, आशा रानी, दर्शना कुमारी और शंकर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें