विजयपुर। आम आदमी पार्टी के सांबा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, उपप्रधान मुनीष शर्मा की देखरेख में सोमवार को बैठक हुई। इसमें दर्जनों युवा पार्टी में शामिल हुए। राकेश कुमार ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी में शामिल हुए हैं अरविंद केजरीवाल दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर शामिल हुए हैं। देश हो या राज्य, हर पार्टी ने लोगों को विकास के नाम पर गुमराह किया है, और भ्रष्टाचार किया है, जिससे लोग तांग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी आने वाले दिनों में लोगों के हितों के लिए लड़ेगी और काम करके पार्टी को जिले में मजबूत करेगी। संवाद