विजयपुर। आम आदमी पार्टी के सांबा जिला उप प्रधान मनीष शर्मा की देखरेख में शुक्रवार को एक बैठक हुई। इस दौरान बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध जताया गया। मनीष शर्मा ने कहा कि महंगाई इतनी ज्यादा हो गई है कि गरीब को दो वक्त की रोटी खाना भी नसीब नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार लोगों को हर तरह से टैक्स लगाकर परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर आदि के दाम कम नहीं किए तो आने वाले दिनों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे। संवाद