विजयपुर। पीडीपी के सांबा जिला प्रधान हरमेश सिंह सलाथिया ने रविवार को गुढ़ा सलाथिया, राया, सुचानी, बगुना आदि क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लोगों की परेशानियों को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली पानी की किल्लत चल रही है। विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी सुधार नहीं हुआ। हम लोगों को इस गर्मी में पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। टैंकर से पानी खरीद कर लेना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष है। हरमेश सिंह ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की परेशानियों को विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और हल कराया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार लोगों को सुविधा देने में फेल हो गई है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। संवाद