विजयपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के अनुच्छेद 370 पर दिए बयान की निंदा की है। कहा कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है। क्योंकि जब भी जम्मू-कश्मीर में शांति की बात आती है तो इन लोगों को पाकिस्तान की याद आ जाती है। इस कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ रहा है। हमारी बेल्टफोर्स इन लोगों को कामयाब नहीं होने देगी। चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता ऐसा बयान देते हैं जिससे अमन शांति भंग हो जाती है। इस मौके पर जयराम शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद