सांबा। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के जिला अध्यक्ष नीलम सिंह संब्याल ने शिवरात्रि को एक युुवक द्वारा डोडा में मंदिर में भगवान का अपमान किए जाने पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि वह इसकी निंदा करते है। उन्होंने मांग की कि ऐसे लोगों को पकड़ कर जेल में डाला जाए। कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने के प्रयास में हैं। डोडा में कुछ तत्व सक्रिय हैं। उन्होंने पुलिस से मांग उठाई कि ऐसे तत्वों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला जाए। संवाद