सांबा। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का ध्यान जम्मू-कश्मीर के विकास पर है। केंद्र शासित प्रदेश में जो कुछ भी किया जा रहा है वह केवल एक सूत्री एजेंडे को साकार करने के लिए है। यह बात डीडीसी सदस्य रामगढ़ सरबजीत सिंह जोहल ने चक सलारियां के करलियां गांव के लोगों को नवनिर्मित गली व नाली का कार्य समर्पित करते हुए कही। डीडीसी सदस्य ने कहा कि सरकार द्वारा उठाया गया हर कदम लोगों की भलाई के लिए है। संवाद