फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के मनोहर गोपाला क्षेत्र में पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस से मांग की कि पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। भाजपा मंडल प्रधान मोहिंद पाल एवं महासचिव संजीव चौधरी ने सोमवार को पंगदौर में लोगों के साथ प्रदर्शन किया व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि जो लोग पाकिस्तान को पसंद करते हैं उन्हें शीघ्र ही पाकिस्तान भेज दिया जाए। ताकि सांबा जिले में आपसी भाईचारे को खराब होने से बचाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें