सांबा। रख कांगवाला बाया छन्नी जसु से बालोरी तक के खस्ता हाल मार्ग पर रविवार को तारकोल डालने का काम शुरू कराया गया। इसकी जानकारी डीडीसी सदस्य सुभाष भगत ने दी। उन्होंने बताया कि 30 साल से मार्ग टूटा है। स्थानीय लोगों की मांग पर दो किमी लंबे मार्ग पर तारकोल डालने का काम आज शुरू कराया गया है। इस पर 30 लाख रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर सरपंच सोम नाथ, मंडल अध्यक्ष मोहिंदर पाल, संजू चौधरी, पंच बोध राज, पंच बिटू, गिरधारी लाल, गैरी लाल पूर्व सरपंच दर्शन सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद