सांबा। बीडीसी अध्यक्ष की तरफ से सरपंच को पद से हटाए जाने पर ब्लॉक के अन्य सरपंचों ने विरोध जताया है। उन्होंने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की चेतावनी दी है। पंगदौर पंचायत की सरपंच रीना चौधरी ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत हटाया गया है। केवल कुछ पंच के आवेदन पर ही मुझे हटाया दिया गया। सरपंच रवींद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो ब्लॉक के अन्य सरपंच अपने-अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। सरपंच स्वाति शर्मा ने कहा कि अगर डीडीसी और बीडीसी ने ही काम देखना है तो सरपंचों का कोई काम ही नहीं बचा है। ऐसे में उनके पास इस्तीफा देने के सिवाय कोई चारा नहीं है। संवाद