बाड़ी ब्राह्मणा। भाजपा कार्यालय में पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवी अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक मंडल प्रधान अत्रेश दत्ता ने की। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को बताया गया कि कोरोना की तीसरी लहर अगर आती है तो उससे कैसे लड़ा जाए। अपील की गई कि अपने क्षेत्र से हर कोई दो नुमाइंदे वालंटियर खड़े होकर लोगों को तीसरी लहर रोकने के लिए बताए। उन्होंने बताया कि वह लोगों को तीसरी लहर को रोकने के लिए जागरूक करें। इस मौके पर जयराम शर्मा, अमर सिंह, मोहन थापा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।