सांबा। शिवसेना बाला साहिब ठाकरे के जिला प्रधान नीलम सिंह संब्याल ने पाकिस्तान में मंदिरों को तोडे़ जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि शिव सेना इसे सहन नहीं करेगी। उन्होंने भारत सरकार से मांग उठाई कि पाकिस्तान पर दबाव बनाया जाए। यदि पाकिस्तान में मंदिरों को निशाना बनाया जाता है, तो हिंदू चुप नहीं बैठेंगे। इससे पहले भी पाकिस्तान में मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। भविष्य में यदि कोई ऐसी घटना होती है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। संवाद