सांबा। कैली मंडी में स्थित रघुनाथ मंदिर में रविवार को एक सभा हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य अध्यक्ष विकेश सिंह अपने दल के साथ संजय कौशल, सुशील और ब्रिज नंदन उपस्थित रहे। सभा में एक ही आवाज में युद्धिष्ठिर सिंह को राष्ट्रीय गौ रक्षा संस्था का सांबा जिला का प्रधान मनोनीत किया। उनके साथ भूपिंद्र सिंह को जिला सचिव, दीपक सिंह उप प्रधान, मनोज सिंह कोषाध्यक्ष और शाम सिंह, अजय शर्मा, अजय थापा और राजीव सुंवरिया को जिला गतिविधि प्रमुख बनाया। संवाद