अखनूर। अखनूर की पंचायत सुंगल लोयर बी पलवां का शिष्टमंडल सरपंच राम पाल की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से सोमवार को मिला। पंचायत में आ रही बिजली, पानी सहित अन्य परेशानियों के बारे में अवगत कराया। शाम लाल शर्मा ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और विश्वास दिलाया कि संबंधित अधिकारियों से बात कर के इनका समाधान किया जाएगा। शिष्टमंडल में नायब सरपंच कृष्ण लाल, पंच जगदीश राज, कमल प्रकाश, रोनक सिंह, रणवीर सिंह, सोहन लाल आदि शामिल रहे। संवाद