सांबा। जिले की सीमावर्ती पंचायत पंगदौर में सरपंच व पंचों के बीच एक बार फिर से मतभेद सामने आए हैं। इसी संदर्भ में बुधवार को उन्होंने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता व एसएसपी राजेश शर्मा से भेंट कर उन्हें अपनी परेशानी से अवगत कराया व पंचायत में सरपंच के साथ चल रहे विवाद पर सिट बना कर जांच करने की मांग उठाई। उन का कहना था कि सरपंच व पचों में तालमेल नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस अवसर पर पंचायत के नायब सरपंच राकेश सिंह, सदोह पंचायत के नायब सरपंच देवेंद्र सिंह सोनू, कर्नल सोम दत्त वर्मा, पंच वजीर सिंह, पंच रकेश कुमार, पंच ओंकार सिंह, पंच सुषमा कुमारी, मनोज कुमार, बलकार सिंह और बलविंद्र सिंह आदि भी शिष्टमंडल में शामिल थे।