घगवाल। राजपुरा तहसील में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले प्रवासी लोगों की जानकारी जुटाने की पुलिस से मांग की गई। स्थानीय राजेश, अरुण, विपिन, राजेंद्र आदि ने एसएसपी से मांग उठाई कि बाहरी क्षेत्र से आकर यहां झुग्गी झोपड़ियों मे रहने वाले प्रवासी लोगों की जांच की जाए। उनमें से कई लोग अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। कई लोग रात के समय नशा करके स्थानीय लोगों के साथ भी झगड़ा करते देखे गए हैं। ऐसे में पुलिस से अपील है कि वह उन लोगों की शिनाख्त करें व झुग्गी झोपड़ी के मालिकों से उनके नाम पते पुलिस थानों में दर्ज कराने को कहें। नहीं तो वह लोग किसी बडे़ हादसे को अंजाम भी दे सकते हैं। संवाद