विशनह क्षेत्र के गांव चगडा मैं भाजपा के पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा एक विकलांग व्यक्ति को स?
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव चगडा में पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा ने एक दिव्यांग को स्कूटी भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ सरपंच विजय कुमार सैनी और अन्य मौजूद रे। पूर्व विधायक ने कहा कि एक हमारा भाई राकेश कुमार जो शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के कारण कहीं आने-जाने में असमर्थ है। इस स्कूटी से उसकी आवाजाही में जो समस्या का सामना करना पड़ता था। वह खत्म हो जाएगा। राकेश ने पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया। संवाद