पूर्व विधायक को समस्याओं से अवगत कराया
बिश्नाह। पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा के आवास पर बुधवार को क्षेत्र के गांव सैदगढ़, मजुआ, चक चिमना आदि गांव के लोगों ने मुलाकात की। उन्हें गांव में बिजली-पानी गली नालियों की समस्या से अवगत कराया। कहा गांव में विकास कार्य जो रुके हैं उन्हें चालू कराया जाए। पूर्व विधायक ने उनकी जन समस्याओं को जल्द से जल्द निपटारे का आश्वासन दिया। कहा कि क्षेत्र में विकास की गति को नहीं रुकने दी जाएगी। जो भी कार्य रुके हैं उनको फिर से शुरू कराया जाएगा। संवाद