मीरां साहिब। केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह कहना है माकपा नेता किशोर कुमार का। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में की बढ़ोतरी से मध्यम वर्गीय परिवार की कमर तोड़ कर रख दी है। एलपीजी के दाम में हर माह बढ़ोतरी करने पर रसोई का बजट बिगड़ने पर लोग अब घरों में लकड़ी का चूल्हा जलाकर दो वक्त की रोटी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को नहरी पानी, बिजली की आपूर्ति नहीं होने पर खेतों में लगाई धान सहित अन्य फसल सूख रही है। युवाओं के पास रोजगार नहीं होने पर केंद्र सरकार कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि निजीकरण करने पर लोगों को सरकारी नौकरियां नहीं मिल रही हैं। अब राष्ट्रीय मुद्रकरण योजना के अंतर्गत ऊर्जा, सड़क और रेलवे को किराए पर देकर देश को बेचा जा रहा है।