फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम संधू को आरएस पुरा भाजपा मंडल का महामंत्री वनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। भाजपा कार्यालय में शनिवार को मंडल प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पूर्व मंत्री चौ. श्याम लाल मौजूद रहे। बैठक में विक्रम संधू को आरएस पुरा मंडल का महामंत्री बनाया गया। पूर्व मंत्री सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने विक्रम संधू का माला पहना कर स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि विक्रम संधू वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। इससे पहले वह युवा मंडल के शहरी प्रधान थे। बैठक में नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी, पार्षद किशोर शर्मा, मंडल प्रधान गार सिंह, सुनीत पुसे, सरदार हजूरी सिंह, देवेंद्र शर्मा, गारा राम, शशि उत्तम, पवन संधू शहरी प्रधान सन्नी महाजन सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें