बिश्नाह में लोगों को कोल्ड ड्रिंक्स देते पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा।
बिश्नाह। कस्बे में पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य मार्ग पर लोगों को भीषण गर्मी को देखते हुए कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उन्होंने कहा कि कुछ दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। इस माह में किसान खेतों में धान की फसल लगाने में जुटे हैं। हमने भी कस्बे की ओर आने जाने वाले लोगों और किसानों में ड्रिंक की बोतलें बांटी हैं। ताकि इस गर्मी से थोड़ा सा ठंडे पेय से उन्हें ठंडक मिल सके। संवाद