फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली के लिए बैठक में की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए शनिवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जगदीश भगत ने की। बैठक में 24 अप्रैल को पल्ली मोड़ जम्मू में प्रधानमंत्री की रैली के लिए गाड़ियों की व्यवस्था पर चर्चा की गई। इसके लिए इंचार्ज बनाए गए। इस मौके पर जिला प्रभारी रेखा महाजन ने सभी मंडल अध्यक्षों से रिपोर्ट ली और कहा कि गाड़ियों में कार्यकर्ताओं को लाने के लिए हर गाड़ी पर एक इंचार्ज बनाया जाए। पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि रैली में खाने, पानी और पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बैठक में बृजेश्वर सिंह राणा, पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, पूर्व विधायक कुष्ण लाल, डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा, भूषण बराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें