फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग आप पार्टी से जुड़ने के उत्सुक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की खौड़ में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में विधानसभा छंब में पार्टी की कार्यप्रणाली की रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह भाऊ ने की। मौके पर एमसी के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि आप पार्टी जल्द ही प्रदेश टीम के अनुमति के बाद खौड़ में एक टीम का गठन करेगी। क्षेत्र के लोग पार्टी के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं। सिर्फ पार्टी के एक बड़े कार्यक्रम की जरूरत है। जो जल्द ही आयोजित किया जाएगा। अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि यहां के लोग कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों को बिजली, पानी नियमित रूप से नहीं मिल रहा है। सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी है। बच्चों का भविष्य अंधकारमय बनता जा रहा है। केन्द्र सरकार ने गरीब जनता की कमर तोड़ दी है। बैठक में शाम चौधरी, बोधराज, विजय कुमार शर्मा, संजय राधा, हरजीत सिंह, सोहन सिंह, देवेंद्र सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें