अखनूर। भाजपा मंडल अखनूर के बूथ पर 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाएगी। इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने शुक्रवार को हुई एक बैठक में दी। उन्होंने कहा कि हर बूथ के 10 घरों में पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। भाजपा सरकार की स्कीमों के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया गया।
इस मौके पर जुगल डोगरा, नरेंद्र सिंह, सुरिंदर सिंह, शाम लाल, केडी शर्मा, राज कुमार, बिशन लाल, सोनिया वर्मा उपस्थित रहे। संवाद