अखनूर। पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा ने सोमवार को चौकी चौहरा की पंचायत राह, सेल्योट, व मंडल चौकी चोहरा में दौरा करके लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर उनकी परेशानियों को सुना और जल शक्ति, राजस्व, बिजली से संबंधित अधिकारियों से बात कर शीघ्र इनको हल कराने को कहा। इस मौके पर सरपंच पंचायत राह बावा दित्ता, सरपंच पंचायत चौकी रवि कुमार, पंचायत धार, चुनी लाल, पूर्व सरपंच रोमेश शर्मा, नायब सरपंच सलयोट राजेश शर्मा, पंच बावा काली दास, कप्तान दौलत राम, सुरेश कुमार, अविनाश शर्मा व अन्य उपस्थित रहे। संवाद