अखनूर। एबीवीपी ने मिश्रीवाला डिग्री कॉलेज इकाई घोषित किया है। इसमें विक्रांत को अध्यक्ष एवं मनमीत को मंत्री बनाया गया है। साक्षी और अतुल को उपाध्यक्ष, अनीश को मीडिया प्रमुख, नवदीप को एसएफडी, समर को एसएफएस, साहिल को एनसीसी साहिल सिंह को एनएसएस वर्किंग इंचार्ज मनोनीत किया है। अरुण सिंह कला मंच संयोजक एवं विकास, हर्षदेव, अर्जुन एवं पुष्प को सदस्य बनाया गया है। इकाई की घोषणा जिला संयोजक अभिषेक शर्मा ने की। बताया कि परिषद विद्यार्थी हितों के लिए कार्य करता रहेगा। संवाद