फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें ब्लॉक मैरा मेंदरिया और चौकी चौरा में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। सुरेश शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। ब्लॉक मैरा मेंदरिया और चौकी चौरा का अधिकतर क्षेत्र दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है। अभी भी पक्की सड़क से वंचित है। कुछ रोड की डीपीआर तैयार हो चुकी है। आने वाले दिनों में नाबार्ड के अंतर्गत बड़े-बड़े सड़क मार्ग के प्रोजेक्ट बनाए जाएं। इस समय जितने भी कार्य स्कूल बिल्डिंग, चौकी चौरा एक्सीडेंटल अस्पताल का निर्माण चल रहा है उन्हें जल्द पूरा किया जाए। बैठक में एसई सड़क एवं निर्माण, केएस नथेयाल, एक्सईएन सरदार बलवीर सिंह, एईई अंग्रेज सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें