अखनूर। गांव पलवां में भाजपा की शुक्रवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसटी प्रदेश मोर्चा के सचिव देवराज भगत ने की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उत्थान के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। सचिव देवराज भगत ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना, सरकार की स्कीमों को लोगों तक पहुंचना, सभी को एकजुट होकर केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं को लोगों को जानकारी देना होगा। बैठक में राम दास, रक्षपाल चंद, मोहनलाल, बाबू राम आदि उपस्थित थे। संवाद