परगवाल। आल जेएंडके पंचायत कांफ्रेंस ने वीरवार को एक कार्यक्रम कर पंचायतों को और अधिकार देने की मांग की। कांफ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सरकार से पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए और अधिकार देने की मांग की। उन्होंने कहा कि खनन माफिया और माइनिंग विभाग की मिलीभगत से गांवों से रेत बजरी पथर दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है। इससे पंचायत के लोगों के नुकसान हो रहा है। उन्होंने खनन का अधिकार पंचायतों को देने की मांग की। बैठक की अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सरपंच राम स्वरूप ने की। इस मौके पर सोहन लाल, उनकार सिंह, बुआ दित्ता, सोभा राम, मोहन लाल समेत कई लोग उपस्थित रहे।