अखनूर। भाजपा अखनूर कार्यकर्ताओं की मंगलवार को बैठक अध्यक्ष जगदीश भगत की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रभारी रेखा महाजन मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। 17 सिंतबर से सेवा ही समर्पण के तहत सभी जिला व मंडल इस कार्यक्रम को जोर शोर से मनाएंगे। छंब के पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल और अखनूर के पूर्व विधायक राजीव शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वरिष्ठ नेता जुगल डोगरा ने भी संगठन की तारीफ की। पूर्व बीसी किसान बोर्ड के वाइस दलजीत सिंह, जिला महामंत्री सोभाराम, जीएस चिब, सुरिंदर सिंह, उपाध्यक्ष अनु सिंह मन्हास, कुलवंत सिंह, सचिब सोनिया वर्मा, केडी शर्मा, राज कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा बिशन लाल, आईटी के जिला इंचार्ज प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष शाम सिंह, सुखदेव सिंह, राम लाल, बलिंद्र सिंह युवा मोर्चा प्रधान रजित शर्मा व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।