परगवाल। महाराजा हरी सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग को लेकर हमीरपुर कोना और भलवाल मोलू में युवा राजपूत सभा ने दो कार्यक्रम आयोजित किये। इनमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर युवा प्रधान राजन सिंह ने कहा कि अगर महाराजा की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा नहीं की गई तो उनको संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह किसी एक वर्ग के राजा नहीं थे। उन्होंने पूरे प्रदेश को एक जैसा देखा। वहीं युवा प्रधान ने लोगों से अपील करते हुए 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर होने वाली महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने के लिए कहा। इस मौके पर मुकेश सिंह, मनदीप सिंह, विशाल सिंह, राकी मन्हास, सैंडी सिंह, सनी सिंह, बलवीर सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।