विधानसभा छंब के मंडल खड़ाह बल्ली की पंचायत के लोग पूर्व मंत्री के मिलते हुए।
अखनूर। विधानसभा छंब के मंडल खड़ाह बल्ली की पंचायत सेड (गज़ुवन) का शिष्टमंडल सोमवार को पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से मिला। लोगों को आ रही परेशानियों के बारे अवगत कराया। इसमें प्रमुख रूप से फायरिंग क्षेत्र में गई जमीन का मुआवजा न मिलना व पेयजल की समस्या रही। शाम लाल शर्मा ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र इनका हल करने को कहा। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष यशपाल कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, गणेश दास, विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद