फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री को बताई समस्याएं

विज्ञापन
अखनूर में पूर्व मंत्रीसे मुलाकात करते लोग।
विज्ञापन
अखनूर। विधानसभा छंब के मंडल खौड़ की पंचायत तरोटी, पंचायत सामोआ व पंचायत कोट मैरा के शिष्टमंडलों ने पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से मुलाकात की और लोगों को आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया। इसमें प्रमुख रूप से बॉर्डर व फायरिंग, क्षेत्र में जमीन का मुआवजा 9 वर्ष से न मिल पाना, सड़क, बिजली व पानी की समस्या रही। पूर्व मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र इनका हल करने को कहा। पूर्व मंत्री से मिलने वालों में डीडीसी सदस्य भलवाल ब्राह्मणा भूषण बराल, विकास शर्मा, मदन लाल शर्मा, शाम दास, कैप्टन सुग्रीव सिंह, सेवानिवृत्त मास्टर लाल चंद, पंच सुरेश शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें