अखनूर। मंडल मथवार, नगरोटा विधानसभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से मुलाकात की। इस
दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के विभिन्न तरीकों और साधनों पर चर्चा की। सदस्यों ने क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया। शाम लाल शर्मा ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। मंडल महासचिव भगवान दास शर्मा और सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा बुआ दिता, मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा गौरी शंकर, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रमेश चंद्र, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रीना शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सुदाम हुसैन, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जसबीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा विद्या शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद