अखनूर। अखिल भारतीय पंचायत परिषद अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने शनिवार को कैला गांव का दौरा किया। उन्होंने गोपाला, पंगारी, खुदवानी और स्थानीय किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। लोगों को आ रही समस्याओं की जानकारी ली। युवा नेता राकेश शर्मा ने बताया कि हम बिजली की कमी और सड़कों की खराब स्थिति जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं। डॉ. कुलदीप शर्मा ने आश्वासन दिया कि उक्त क्षेत्र की जनता की सभी समस्याओं को विभाग के संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर आरसी शर्मा, ओमराव, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद