ज्यौड़ियां। खौड़ में शनिवार नेकां की तरफ से मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महेंद्र सिंह चौधरी ने की। ब्लाक सचिव देवी दयाल जोगी ने कहा कि भाजपा का आखिरी प्रयोग परिसीमन ही है, स्टेटहुड नहीं। गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के टुकड़े करने में कामयाब नहीं होंगे। प्रदेश के लोगों को सतर्क रहना है और उनके लुभावने वादों से सावधान रहना है। संवाद