अखनूर। वार्ड नंबर-6 पार्षद राकेश मलहोत्रा ने एसडीएम चांद किशोर शर्मा ज्ञापन देकर गुहार लगाई है कि कस्बे में पानी और बिजली की कटौती से लोगों की परेशानियां का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अखनूर की जलापूर्ति के लिए 60एची और 75 एची की खराब मोटर से लोगों को पानी की किल्लत का समाना करना पड़ रहा है। कस्बे सहित अन्य क्षेत्रों में बार-बार बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को परेशानियों के समाधान के लिए शहर में पानी और बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी किए जाएं ताकि लोगों की परेशानियों का समाधान हो। संवाद