अखनूर। सेवा ही धर्म और सेवा ही कर्म के उद्देश्य को लेकर डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ ने उपाध्यक्ष सूरज सिंह के साथ पंचायत सुमाह का शनिवार को दौरा किया। सुमाह के लोगों ने ने डीडीसी सदस्य को बिजली, पानी, सड़क की समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सरपंच मनीषा देवी द्वारा सुमाह में बंद पड़े पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस को खुलवाने की मांग की। दूसरी तरफ स्थानीय लोगों जलापूर्ति की समस्या रखी। डीडीसी सदस्य ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से बात करके जल्द पानी की समस्याओं को हल करने को कहा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सोभा राम पंचयात सुमाह के नायब सरपंच तिलक राज, पंच सुभाष, संजीव शर्मा, बोध राज व मदन लाल और केवल कुमार मौजूद रहे। संवाद