केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश में पहला बार बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान 1000 ड्रोन आसमान को प्रकाशमान करेंगे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले ब्रिटेन, रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा। कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय इस काम को रहा है। आईआईटी के पूर्व छात्रों ने 6 महीने तक इन ड्रोनों को लेकर काम किया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने विजयपुर में बने रहे एम्स परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें निर्माण स्थल के 3डी मॉडल के बारे में विस्तार से बताया।