फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agneepath scheme: अग्निपथ पर जानबूझ कर दुविधा का माहौल बनाया जा रहा, डॉ. जितेंद्र बोले- युवाओं को मिलेगा रोजगार

Mon, 20 Jun 2022 01:39 AM IST
विमल शर्मा एजेंसी, जम्मू

सार

केंद्रीय मंत्री  डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ बेरोजगार युवाओं को ध्यान में रखते हुए किया है। इस योजना को विशेष सावधानी और गंभीर मंथन के बाद लाया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना दूरगामी और शानदार योजना है, लेकिन इसे लेकर जानबूझ कर दुविधा का माहौल बनाया जा रहा है। ऐसा दर्शाने की कोशिश की जा रही है कि इस योजना से पूर्ववर्ती भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी।

गंभीर मंथन के बाद लाई गई है योजना 

पटनीटॉप में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ बेरोजगार युवाओं को ध्यान में रखते हुए किया है। इस योजना को विशेष सावधानी और गंभीर मंथन के बाद लाया गया है।

रोजगार के साथ देश सेवा का मौका मिलेगा

इससे युवाओं को रोजगार के साथ देश सेवा का मौका मिलेगा। सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना में युवाओं को चार साल का सेवाकाल मिलेगा। इसमें से कुछ स्थायी कर लिए जाएंगे, जबकि शेष तमाम अग्निवीरों को अन्य क्षेत्रों में प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें वित्तीय सहायता व अन्य मदद शामिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें