फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीएम से जम्मू को अलग राज्य बनाने का किया आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सैनिक समाज पार्टी ने पीएम मोदी से अलग जम्मू राज्य बनाने का आग्रह किया। सैनिक समाज परिषद जेकेयूटी के अध्यक्ष कर्नल एसएस पठानिया ने मंदिरों के शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा का स्वागत किया और अलग जम्मू राज्य के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अलग राज्य जम्मू क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा और कल्याण सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र के लोगों के साथ पिछले 77 वर्षों से अनुच्छेद 370 और 35 ए में निहित प्रावधानों को अनुकूलित करके भेदभाव, शोषण, उत्पीड़ित और अधीन किया गया है। अनुच्छेद 370 और 35 ए को निरस्त करना वास्तव में ऐतिहासिक और पथप्रदर्शक फैसला है। अब अलग राज्य का दर्जा दिया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें