श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों और अधिकारियों के कुछ परिवार वाले भी बख्शी स्टेडियम में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों की बदौलत ही शहीदों के परिवार आज अच्छे से जिंदगी बिता रहे हैं। पीएम ने शहीदों के परिवार वालों को नियुक्ति पात्र भी वितरित किए। उनमें से एक जावेद इकबाल वानी ने कहा, जब भी प्रधानमंत्री आते हैं हम उन्हें सुनने के लिए पहुंचते हैं। मेरे पिता मोहम्मद शाहबान वानी पुलिस इंस्पेक्टर थे। 2001 में कमरवारी इलाके में आतंकी हमले में पिता शहीद हुए थे। आज शहीदों के परिवारों का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने 2022 में श्रीनगर के मलिक साहब सोवरा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए कांस्टेबल सैफुल्लाह कादरी की पत्नी राबिया मुस्तफा को नियुक्ति पात्र सौंपा। शहीद कांस्टेबल को वर्ष 2023 में शौर्य चक्र से भी नवाजा गया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने वर्ष 2022 में पिंगलाना पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए एसपीओ जावेद अहमद डार के भाई रियाज अहमद डार को भी नियुक्ति पत्र सौंपा। संवाद