फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Rally Udhampur: मोदी ग्राउंड में 50 कनाल में बनाया जा रहा वाटरप्रूफ पंडाल, 12 को जनसभा करेंगे पीएम

Wed, 10 Apr 2024 04:18 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उधमपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 19 अप्रैल को होने जा रहे मतदान में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को भट्टल वालियां में रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उधमपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 19 अप्रैल को होने जा रहे मतदान में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को भट्टल वालियां में रैली को संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए मोदी ग्रांउड में 50 कनाल पर वाटर प्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे पीएम चॉपर से मोदी ग्राउंड में पहुंचेंगे। पार्टी नेता व कार्यकर्ता 2 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन


रैली में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां व संबंधित विभाग दिन रात एक कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने रैली स्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है। डॉग स्क्वॉयड से पूरे मैदान का मुआयना किया जा रहा है। आलाधिकारी समय-समय पर रैली स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे रैली का समय रखा गया है। इसके चलते रैली स्थल के साथ ही एक हेलीपैड तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री सीधा चॉपर से हैलीपेड पर उतरेंगे और रैली में शामिल होने के बाद यहीं से वापस चले जाएंगे। बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल को ही प्रधानमंत्री को देश के अन्य हिस्सों में तीन रैलियों में शामिल होना है। इसके चलते सबसे पहली रैली उधमपुर में सुबह नौ बजे रखी गई है।

एंबुलेंस सहित विशेष डॉक्टरों की टीम और फायर ब्रिगेड रहेगी तैनात

लगातार बढ़ती गर्मी के चलते रैली स्थल पर 50 कनाल भूमि पर विशेष पंडाल तैयार किया जा रहा है, ताकि बारिश एवं धूप से भी बचाव किया जा सके। इसके चलते वाटर प्रूफ पंडाल तैयार किया जाएगा। रैली स्थल पर एंबुलेंस सहित इमरजेंसी के लिए एक विशेष डॉक्टरों की टीम भी तैनात रहेगी। अग्निकांड जैसी घटना से बचने के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन भी तैनात किए जाएंगे। पीने के पानी की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। आम जनता, पार्टी पदाधिकारी व मीडिया कर्मियों के लिए रैली स्थल में प्रवेश के लिए अलग-अलग एंट्री प्वांइट बनाए जा रहे हैं। जहां पर जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। संदिग्ध वस्तुएं, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लाइटर आदि का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें