फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नाजिम के सेल्फी लेने के अनुरोध को पीएम ने किया पूरा, बोले- मेरे दोस्त संग यादगार तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी बोले, पुलवामा के नाजिम ने कश्मीर में मीठी क्रांति का किया नेतृत्व, परिवार चाहता था-डॉक्टर या इंजीनियर बने
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर रैली में पुलवामा के लाभार्थी नाजिम नजीर के सेल्फी लेने के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उनके साथ सेल्फी ली। इसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा किया। इसे साझा करते हुए पीएम ने लिखा कि मेरे दोस्त नाजिम के साथ एक यादगार सेल्फी। मैं उसके अच्छे काम से प्रभावित हुआ। सार्वजनिक रूप से उन्होंने एक सेल्फी का अनुरोध किया और उनसे मिलकर खुशी हुई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। नाजिम ने कहा कि वह क्षण वास्तव में बहुत खुशी का था क्योंकि प्रधानमंत्री एक सेल्फी के लिए सहमत हो गए।
पुलवामा निवासी नाजिम विकसित भारत कार्यक्रम के लाभार्थी हैं, जिन्होंने रैली के दौरान प्रधानमंत्री से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शहद उत्पादन से एक उद्यमी के रूप में अपनी यात्रा के बारे में बात की। बताया कि उन्होंने 2018 में 10 वीं कक्षा के बाद से खुद का रोजगार शुरू करने की ठान ली थी। उनकी छत पर मधुमक्खियों के दो बक्से रखे हुए थे और सब कुछ वहीं से शुरू हुआ। जैसे-जैसे मधुमक्खी पालन में उनकी रुचि बढ़ी, उन्होंने इसके बारे में ऑनलाइन शोध करना शुरू कर दिया। 2019 में सरकार से मधुमक्खियों के 25 बक्शे के लिए 50 फीसदी सब्सिडी प्राप्त किए। इससे 75 किलो शहद निकाला। फिर गांवों में शहद बेचना शुरू किया और उन्हें 60,000 रुपये मिले। 25 बक्सों से यह 200 बक्सों तक पहुंच गया और फिर उन्होंने पीएमईजीपी (प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) की मदद ली। उस योजना के तहत उन्हें 5 लाख मिले और 2020 में उन्होंने अपनी वेबसाइट शुरू की। उनके ब्रांड को पहचान मिलने के बाद 2023 में 5,000 किलोग्राम शहद बेचा। अब कम से कम 100 लोग उनके साथ काम करते हैं। उनकी कंपनी को एफपीओ भी मिला है।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे पूछा कि जब वह छोटे थे तो क्या बनना चाहते थे। नाजिम ने कहा कि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर या इंजीनियर बने लेकिन वह कुछ और करना चाहते थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके परिवार ने आपकी क्षमता को पहचाना। आप डॉक्टर बन सकते थे लेकिन आपने वह रास्ता नहीं अपनाया। ऐसा करके आपने कश्मीर में मीठी क्रांति का नेतृत्व किया। बहुत-बहुत बधाई। यह बिल्कुल नया क्षेत्र है। मधुमक्खियां खेती में भी मदद करती हैं। इसलिए आपके काम से दूसरे किसानों को मदद मिलती है।
विज्ञापन

सफलता का शॉर्टकट नहीं, कड़ी मेहनत करनी होगी

नाजिम ने कहा मैं इस आयोजन और फिर प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के लिए मुझे चुनने पर प्रशासन को धन्यवाद देना चाहता हूं। जो लोग अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए मेरा संदेश है कि छोटी शुरुआत करें और आपको कोई नहीं रोक सकता। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। जब मैंने शुरुआत की थी तो कुछ ही योजनाएं थीं, लेकिन अब सरकार की ओर से बहुत सारी योजनाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें