फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: हवलदार बलदेव सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, साझा की ये तस्वीर

Wed, 08 Jan 2025 11:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक हवलदार बलदेव सिंह का राजोरी जिले में उनके निवास पर निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।
विज्ञापन
हवलदार बलदेव सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख - फोटो : X/@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हवलदार बलदेव सिंह (सेवानिवृत्त) के निधन पर दुख जताते हुए उनके साथ की एक तस्वीर साझा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हवलदार बलदेव सिंह के निधन से दुखी हूं।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि भारत के लिए उनकी महान सेवा को आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा। साहस और धैर्य के सच्चे प्रतीक, राष्ट्र के प्रति उनका अटूट समर्पण भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। मुझे कुछ साल पहले नौशेरा में उनसे मुलाकात की याद आती है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाए।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें