हवलदार बलदेव सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
- फोटो : X/@narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हवलदार बलदेव सिंह (सेवानिवृत्त) के निधन पर दुख जताते हुए उनके साथ की एक तस्वीर साझा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हवलदार बलदेव सिंह के निधन से दुखी हूं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि भारत के लिए उनकी महान सेवा को आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा। साहस और धैर्य के सच्चे प्रतीक, राष्ट्र के प्रति उनका अटूट समर्पण भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। मुझे कुछ साल पहले नौशेरा में उनसे मुलाकात की याद आती है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाए।