वन सुल्तान अप्पर पंचायत के पंच पीएम फंड के लिए चेक देते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
आरएस पुरा। प्रधानमंत्री केयर फंड में खुलकर दान कर रहे लोग संवाद न्यूज़ एजेंसी मीरा साहिब मोदी फैंस क्लब तथा पंचायत वन सुल्तान अप्पर की तरफ से प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए दान की गई राशि के चैक सोमवार को भाजपा के आर एस पुरा जिला प्रधान सरदार हरभजन सिंह पम्मी को सौंपेगे! इस अवसर पर पंचायत के सरपंच तथा प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता एडवोकेट देवराज शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत के प्रतिनिधियों तथा क्लब के सदस्यों ने चेक भाजपा जिला अध्यक्ष को सौपे! इस मौके पर अपने विचार रखते हुए भाजपा के जिला प्रधान हरभजन सिंह पम्मी ने कहा कि प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए काफी संख्या में दानवीर आगे आ रहे हैं और संकट की इस घड़ी में देश को अपना योगदान दे रहे हैं! जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से जुड़े लोग हो जा फिर फिर अन्य संगठनों से खुलकर दान करने के लिए आगे आ रहे हैं! जिला प्रधान ने दान करने के लिए मोदी फैंस क्लब तथा पंचायत प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया! इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता तथा सरपंच एडवोकेट देवराज शर्मा ने कहा कि उनकी पंचायत के प्रतिनिधि घर-घर जाकर लोगों की सुविधाओं का भी भरपूर ध्यान रख रहे हैं और जहां पर भी लोगों की कोई परेशानी आ रही है उसे दूर किया जा रहा है! इस मौके पर पार्टी के महामंत्री अकाश चोपड़ा, क्लब के प्रधान कुलदीप राज शर्मा, अशोक कुमार, उप सरपंच अजय कुंडल, पंच बिना शर्मा पंच अनीता शर्मा ममता देवी पवन शर्मा रोहित कुंडल कुलदीप राज श्याम सुंदर संदीप रैना, विजय राना रविंद्र कुमार प्रेम प्रकाश, रोहित रैना, हेमराज सहित आदि लोग मौजूद थे!
क्षेत्र के लोग पीएम फंड के लिए राहत राशि का चेक देते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
क्षेत्र के लोग पीएम फंड के लिए राहत राशि का चेक देते हुए