लोगों में सूखा राशन बांटते महंत बावे वाली माता मंदिर
- फोटो : AMAR UJALA
बावे वाली माता मंदिर के महंत बिट्टा ने रविवार को जरूरतमंद लोगों में सूखा राशन बांटा। बावे स्थित माता मंदिर के बहार स्थानीय पार्षद, तहसीलदार और थानेदार के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों के बीच सूखा राशन वितरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की। कोरोना वायरस कि चीन को तोड़ने के लिए लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी अपील की। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने सुखा राशन प्राप्त किया