फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मिलावट के खेल से स्वास्थ्य से खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मिलावट के खेल से आपके स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। क्योंकि, खाद्य पदार्थों से जुड़े सैंपलों में 10 से 15 प्रतिशत तक फेल आ रहे हैं। अधिकांश दुग्ध पदार्थ तय मानकों पर खरा नहीं उतर रहे हैं। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में बाजार से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। वित्त वर्ष में मिठाई, दूध, दालें, तेल आदि के 5913 सैंपल लिए गए, जिनमें से करीब साढ़े पांच सौ फेल रहे। इसमें अधिकांश दुग्ध पदार्थ थे।
10 से 15 प्रतिशत खाद्य सैंपल निकले घटिया
विभाग के अनुसार दुग्ध पदार्थों में अधिकांश फैट मानक निर्धारित नहीं होते हैं। इससे उसकी गुणवत्ता पर असर रहता है। सामान्य तौर पर ऐसे दुग्ध पदार्थ सामान्य दिखते हैं, लेकिन इनकी कम गुणवत्ता से मानव शरीर पर असर रहता है। इन सैंपलों को स्टेट फूट लेबोरेटरी पटोली के अलावा नेशनल फूड लेबोरेटरी गाजियाबाद में जांच के लिए भेजा जाता है। विभाग की ओर से विशेष अभियान में 1046 खाद्य पदार्थों के सैंपल उठाए गए, जिसमें भी 15 प्रतिशत फेल मिले हैं।
विज्ञापन

दो हजार मामले न्यायालय में विचाराधीन
विभाग के अनुसार न्यायालय में करीब दो हजार मामले विचाराधीन हैं। विभाग की ओर से 13500 निरीक्षण किए गए, जिसमें अंडर 69 के तहत जिला अधिकारियों ने रेहड़ी फड़ी और छोटे दुकानदारों को छह लाख 36 हजार रुपये जुर्माना किया। घटिया और कम गुणवत्ता वाली 55 लाख खाद्य आइटम को मौके पर नष्ट किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट व तंबाकू अधिनियम के तहत 30 हजार से अधिक जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

विभाग बढ़ाएगा मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन का दायरा
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन में मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन का दायरा बढ़ेगा। विभाग के पास संभाग के दस जिलों के लिए मौजूदा तीन ही वैन उपलब्ध हैं, जबकि तीन नई वैन और लाई गई हैं। इस वैन में आधुनिक उपकरणों में 30 से 45 मिनट में खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट मिलेगी। खाद्य सैंपलों से संबंधित कोई भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 104 पर किया जा सकता है। उधर, विभाग के डिप्टी कमिश्नर मदन लाल मगोत्रा ने कहा कि मिलावट और कम गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें